
तरन तारन, 25 फ़रवरी :
2025 बैच के पी.सी.एस. अधिकारी डॉ. करणवीर सिंह ने आज एस.डी.एम. तरन तारन के रूप में कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वे तरन तारन में ही मुख्यमंत्री फील्ड अधिकारी के रूप में अपनी उत्कृष्ट सेवाएँ दे रहे थे।
अपने नए पद का कार्यभार संभालते हुए डॉ. करणवीर सिंह ने कहा कि वे उपायुक्त श्री राहुल के नेतृत्व में पंजाब सरकार की योजनाओं को और अधिक बेहतर तरीके से लागू करने को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छ, प्रभावी, कुशल और पारदर्शी प्रशासन प्रदान करने के साथ-साथ पंजाब सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना होगा।
उन्होंने कहा कि तरन तारन के निवासी किसी भी प्रकार की समस्या के संबंध में उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों के कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे और उनकी शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निपटारा किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. गया।









