पंजाबराजनीति

गैंगस्टरों पर वार का 55वां दिन: पंजाब पुलिस ने 363 स्थानों पर की छापेमारी; 172 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 16 मार्च:

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई निर्णायक ‘गैंगस्टरों पर वार’ मुहिम के 55वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मैप किए गए 363 ठिकानों पर छापेमारी की।

 

गौरतलब है कि “गैंगस्टरों पर वार” पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसे 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शुरू किया था। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय के साथ सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।

 

55वें दिन पुलिस टीमों ने 172 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 3 हथियार बरामद किए, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 14,894 हो गई है।

 

इसके अलावा 77 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 72 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 3 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।

 

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के जरिए गोपनीय रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं और अपराध संबंधी सूचनाएं साझा कर सकते हैं।

 

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम “युद्ध नशों के विरुद्ध” के 380वें दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए आज 91 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 706 ग्राम हेरोइन, 364 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1.37 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही केवल 380 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की संख्या 53,853 हो गई है।

 

नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 21 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए भी प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button