पंजाबराजनीति

‘गैंगस्टरों पर वार’: दो महीनों में 309 हथियारों सहित 15 हजार से अधिक व्यक्तियों को गिरफ्तार।

चंडीगढ़, 20 मार्च:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाने के लिए शुरू की गई ‘गैंगस्टरों पर वार’ मुहिम के दो महीने पूरे हो गए हैं। इस दौरान पंजाब पुलिस ने राज्यभर में 46,915 स्थानों पर छापेमारी कर गैंगस्टरों और उनसे जुड़े अपराधियों सहित 15,683 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि इस अभियान की शुरुआत 20 जनवरी 2026 को डीजीपी गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के समन्वय से सभी जिलों में पुलिस टीमें लगातार विशेष अभियान चला रही हैं।

स्पेशल डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 309 हथियार, 929 जिंदा कारतूस, 94 मैगजीन, 132 धारदार हथियार और 6 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।

इसके अलावा 7,831 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 13,132 लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस ने अब तक 745 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

अभियान के 59वें दिन पुलिस टीमों ने 599 स्थानों पर छापेमारी कर 225 लोगों को गिरफ्तार किया, 59 के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई और 5 भगोड़े अपराधियों को काबू किया गया।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गुप्त रूप से सूचना देकर पुलिस की मदद कर सकते हैं।

इस दौरान ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत भी कार्रवाई जारी रही, जिसमें आज 182 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5.1 किलोग्राम हेरोइन, 1717 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 88,603 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इस अभियान के 384 दिनों में अब तक कुल 54,781 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही, 79 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button