
श्री मुक्तसर साहिब/लंबी, 22 मार्च
पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बीते दिनों अपने निवास स्थान गांव खुड्डियां गुलाब सिंह में हलके के लोगों से उनके रोजमर्रा के घरेलू कामकाज संबंधी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हलके के गांव मिठड़ी बुद्धगिर के 35 लाभार्थियों को आवास योजना के तहत चेक वितरित किए।
उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि प्रति लाभार्थी 1.20 लाख रुपये के हिसाब से कुल 35 लाभार्थियों को 42 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए हैं।
इस मौके पर उन्होंने लाभार्थियों को बधाई दी और घोषणा की कि अगले एक-दो दिनों में 50,000 रुपये की पहली किस्त उनके खातों में आ जाएगी और बाकी राशि भी बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी। गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी परिवार को कुल 2.5 लाख रुपये मिलेंगे, जिनका उपयोग उनके घर बनाने के लिए किया जाएगा। उन्होंने लोगों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने और सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार आवेदन करने की अपील की।
पंजाब सरकार की इस योजना की सराहना करते हुए कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि यह योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है और राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य सभी गरीबों को अपना घर बनाने का सपना पूरा करने का अवसर प्रदान करना है।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह मिठड़ी (ब्लॉक प्रधान), सुमीत मिठड़ी, रमेश कुमार, वरिंदर सिंह (पंच), अजमेर सिंह, गुरबाज सिंह खुड्डियां, टोनी भुल्लरवाला, मीडिया एडवाइजर मोहित सोनी सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।









