
चंडीगढ़, 11 अप्रैल 2026:
पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आज वृंदावन में यमुना नदी में नाव पलटने से जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरा दुख और हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।
स्पीकर संधवां ने इस दुखद खबर पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और इस हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भगवान पीड़ित परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।









