पंजाब

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने शोकाकुल परिवारों के साथ दुख साझा किया

चंडीगढ़, 12 अप्रैल 2026 – कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू के साथ आज लुधियाना में हुए दुखद वृंदावन नाव हादसे के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।

संज़ीव अरोड़ा ने हादसे में जान गंवाने वाले राकेश गुलाटी और उनकी पत्नी अंजू गुलाटी के घर तथा मीनू बंसल और उनकी बेटी डिंकी बंसल के घर जाकर शोक व्यक्त किया। इस कठिन समय में उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई।

श्री अरोड़ा ने परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर उनका दुख साझा किया। उन्होंने कहा कि कोई भी शब्द अपने प्रियजनों को खोने के दर्द को कम नहीं कर सकता और वह सिर्फ एक मंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक इंसान के तौर पर उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने इस हादसे के पीछे लापरवाही की कड़ी निंदा की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यह घटना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि लापरवाही का परिणाम है और नाव संचालन करने वालों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

उन्होंने उच्च स्तरीय और समयबद्ध जांच की मांग करते हुए कहा कि जिम्मेदार लोगों को सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा और वे अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते।

श्री अरोड़ा ने आगे कहा कि पंजाब सरकार उत्तर प्रदेश सरकार के साथ समन्वय कर पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने के लिए प्रयास करेगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। उन्होंने परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया और कहा कि वे किसी भी समय मदद के लिए उनसे संपर्क कर सकते हैं।

इस अवसर पर विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने भी मंत्री के विचारों का समर्थन किया और स्थानीय स्तर पर हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

उल्लेखनीय है कि रविवार को मीनू बंसल की बेटी डिंकी बंसल का शव भी यमुना नदी से बरामद किया गया, जिसके देर रात तक पहुंचने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button