पंजाब

Moga में देह व्यापार के धंधे में शामिल अकाली नेता और एमसी Jagjit Singh Jeeta गिरफ्तार

चंडीगढ़, 16 अप्रैल 2026: — आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज Baltej Pannu ने Shiromani Akali Dal पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अकाली दल का इतिहास काले कारनामों से भरा हुआ है।

पन्नू ने कहा कि वर्ष 2007 से 2017 तक अकाली-भाजपा सरकार के दौरान पंजाब ने जो हालात झेले, उनकी सूची बहुत लंबी है। चाहे नशे का कारोबार हो, केबल माफिया, बस कारोबार या फिर गैंगस्टर संस्कृति को बढ़ावा देना—हर जगह अकाली नेताओं की संलिप्तता सामने आई थी।

Baltej Pannu ने Moga में हाल ही में हुई घटना का हवाला देते हुए कहा कि वहां एक अकाली नेता और एमसी Jagjit Singh Jeeta को देह व्यापार चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जिस होटल में यह अवैध गतिविधि चल रही थी, उसका मालिक भी वही बताया जा रहा है। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से कई लड़कियां मिलीं, जिनमें एक नाबालिग का होना बेहद चिंताजनक और दुखद है।

उन्होंने सवाल उठाया कि गिरफ्तारी के इतने घंटे बाद भी किसी बड़े अकाली नेता ने इस मामले पर प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी। क्या उनकी चुप्पी अपराधियों का समर्थन है?

अकाली दल की ‘पंजाब बचाओ यात्रा’ पर तंज कसते हुए पन्नू ने कहा कि मोगा में हुई इस रैली के दौरान जगजीत सिंह जीता की तस्वीरें बड़े अकाली नेताओं के साथ सामने आई हैं। उन्होंने पूछा कि क्या इस तरह पंजाब को बचाया जाएगा? जिन लोगों के हाथ मासूम बच्चियों के भविष्य को अंधकार में धकेलने वाले कामों से रंगे हों, उन्हें पंजाब बचाने की बात करना शोभा नहीं देता।

उन्होंने कहा कि मोगा में पहले भी सामने आए सेक्स स्कैंडल में कई वरिष्ठ अकाली नेताओं के नाम सामने आए थे, जिससे यह साबित होता है कि यह पार्टी अनैतिक गतिविधियों का अड्डा बन चुकी है।

Baltej Pannu ने पंजाब की जनता से अपील की कि राज्य को ऐसे लोगों से बचाने की जरूरत है, जिन्होंने अपने निजी स्वार्थ के लिए किसी भी हद तक जाने से गुरेज नहीं किया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि Bhagwant Singh Mann के नेतृत्व वाली सरकार किसी भी अपराधी को बख्शने वाली नहीं है, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button