
चंडीगढ़, 18 अप्रैल: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरों पर वार’ के 88वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित और मैप किए गए 639 ठिकानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों पर वार’ पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरू की गई निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।
उन्होंने बताया कि 88वें दिन पुलिस टीमों ने चार हथियारों सहित 239 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 22,144 हो गई है।
इसके अलावा 116 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 116 व्यक्तियों को पूछताछ और जांच के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान छह भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।
लोग एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गोपनीय रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों से संबंधित जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों की सूचना भी साझा कर सकते हैं।
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 413वें दिन आज 89 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 74.5 किलोग्राम हेरोइन, 3299 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 13,080 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही केवल 413 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 59,476 हो गई है।
नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 28 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए राजी किया है।









