पंजाबराजनीति

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क गुरदासपुर अनाज मंडी पहुंचे, गेहूं खरीद प्रबंधों का लिया जायजा।

चंडीगढ़/गुरदासपुर, 22 अप्रैल –

पंजाब के खाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क आज गुरदासपुर अनाज मंडी पहुंचे और गेहूं खरीद प्रबंधों का जायजा लिया। इस मौके हलका इंचार्ज गुरदासपुर रमन बहल, हलका इंचार्ज दीनानगर समशेर सिंह, श्रीमती अनुप्रीत कौर एसडीएम गुरदासपुर, भारत भूषण शर्मा चेयरमैन मार्केट कमेटी गुरदासपुर और श्रीमती रजनीश कौर डिप्टी डायरेक्टर खाद्य एवं सप्लाई विभाग भी मौजूद थे।

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा गेहूं का एक-एक दाना खरीदने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि अब तक 61 लाख मीट्रिक टन फसल मंडियों में पहुंच चुकी है, जिसमें से 57 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है और 7109 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि बीते कल रिकॉर्ड 12 लाख मीट्रिक टन फसल मंडियों में पहुंची थी।

उन्होंने कहा कि गेहूं की आवक में तेजी आई है और पंजाब भर की मंडियों में रोजाना बड़ी मात्रा में फसल पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए सुचारू प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वे रोजाना विभिन्न जिलों की अनाज मंडियों का दौरा कर खरीद प्रबंधों की समीक्षा कर रहे हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

श्री कटारूचक्क ने आगे कहा कि इस सीजन में राज्य का 122 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य है। उन्होंने मंडी में मौजूद किसानों और आढ़तियों से भी बातचीत की।

गुरदासपुर अनाज मंडी में फसल लेकर पहुंचे गांव बाहिया के किसान हरजिंदर सिंह ने बताया कि वे आज सुबह गेहूं लेकर आए थे और आते ही आज उनकी ढेरी खरीद ली गई। उन्होंने कहा कि 24 घंटे के भीतर किसानों को भुगतान करने का वादा पंजाब सरकार निभा रही है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस मौके कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क ने मंडियों में बारदाने की उपलब्धता, लिफ्टिंग, साफ-सफाई तथा किसानों के लिए पीने के पानी, छांव आदि के प्रबंधों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और लिफ्टिंग का कार्य तेजी से पूरा किया जाए।

उल्लेखनीय है कि गुरदासपुर जिले में 21 अप्रैल तक 1 लाख 69 हजार 195 मीट्रिक टन फसल की खरीद की जा चुकी है और किसानों को 267 करोड़ 60 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

इस अवसर पर एडवोकेट सुच्चा सिंह मुल्तानी, सदस्य जिला परिषद अमनजोत सिंह, डीएफएससी गुरदासपुर, जसविंदर सिंह जिला मंडी अधिकारी, विजय कुमार डीडीएम, गगन महाजन, व्यापार मंडल के प्रधान अश्वनी महाजन, हितेश महाजन तथा किसान, मजदूर और आढ़ती उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button