
मलेरकोटला, 22 अप्रैल
सीनियर कप्तान पुलिस मलेरकोटला गगन अजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री सतपाल शर्मा पीपीएस, कप्तान पुलिस जांच, श्री दीपइंदर सिंह जेजी पीपीएस उप कप्तान पुलिस जांच मलेरकोटला तथा श्री मानवजीत सिंह सिद्धू पीपीएस उप कप्तान पुलिस सब-डिवीजन मलेरकोटला के दिशा-निर्देशों तहत इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह इंचार्ज सीआईए अमरगढ़, इंस्पेक्टर मनजोत सिंह मुख्य अधिकारी थाना साइबर क्राइम मलेरकोटला और थाना प्रभारी दर्शन सिंह सहित पुलिस टीम को उस समय बड़ी सफलता मिली जब मुकदमा नंबर 64 दिनांक 26.03.2026 धारा 308(4), 351(4), 62 बीएनएस थाना सिटी-2 मलेरकोटला में नामालूम आरोपियों को तकनीकी तरीके से ट्रेस कर आरोपी मोहम्मद सुब्हान उर्फ मान पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी मोहल्ला सादेवाल मलेरकोटला को 18.04.2026 को नामजद कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी मोहम्मद सुब्हान के पास से एक मोबाइल फोन (रियलमी) बरामद किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी मोहम्मद सुब्हान ने बताया कि उसने जगदीप सिंह उर्फ सैंटी पुत्र जसवंत सिंह निवासी मकान नंबर 14, ब्लॉक-बी, ऑफिसर कॉलोनी, संगरूर को डॉ. जमी़ल उर रहमान, विधायक मलेरकोटला का मोबाइल नंबर उपलब्ध करवाया था। इसके बाद जगदीप सिंह उर्फ सैंटी ने 25.03.2026 को अपने विदेशी व्हाट्सऐप नंबर +66955038622 से डॉ. जमी़ल उर रहमान के पीए गुरमुख सिंह द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल नंबर पर कॉल कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
इसके बाद आरोपी मोहम्मद सुब्हान से पूछताछ के आधार पर जसवंत सिंह को मुकदमे में नामजद कर 21.04.2026 को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और पूछताछ के दौरान कई अन्य महत्वपूर्ण वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।









