पंजाबराजनीति

ढाई करोड़ रुपये की लागत से आंगनवाड़ी केंद्रों की नई इमारतें बनकर तैयार: मीत हेयर

बरनाला, 26 अप्रैल: पंजाब सरकार जहां करोड़ों रुपये की लागत से सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचा उपलब्ध करवा रही है, वहीं आंगनवाड़ी केंद्रों का भी कायाकल्प किया जा रहा है।

यह जानकारी देते हुए गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि जिला बरनाला के 25 गांवों में ढाई करोड़ रुपये की लागत से जिला विकास एवं पंचायत विभाग के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों की नई इमारतें बनाई गई हैं। प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र पर 10 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इसके अलावा 30.87 लाख रुपये की लागत से 15 गांवों में इमारतों की मरम्मत और नवीनीकरण किया गया है, जबकि एक अन्य गांव में कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक बरनाला, ब्लॉक शहणा और ब्लॉक महल कलां के कई गांवों में आंगनवाड़ी केंद्रों की नई इमारतें तैयार की गई हैं।

इसके अतिरिक्त पंचायत राज विभाग द्वारा कई गांवों में पुराने भवनों को अपग्रेड किया गया है। गांव गुमटी में कार्य जल्द शुरू होगा। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की सुविधा के लिए नया फर्नीचर और बर्तन आदि भी उपलब्ध करवाए गए हैं।

हरप्रीत सिंह ने बताया कि जिला बरनाला में 669 आंगनवाड़ी केंद्र चल रहे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को लगभग 67 लाख रुपये की लागत से जरूरत अनुसार फर्नीचर और बर्तन उपलब्ध कराए गए हैं।

जिला कार्यक्रम अधिकारी रतिंदरपाल कौर धारीवाल ने बताया कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों को राशन दिया जाता है तथा समय-समय पर टीकाकरण भी कराया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button