अपराधपंजाब

गैंगस्टरों पर वार का 96वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 557 स्थानों पर छापेमारी; 291 गिरफ्तार।

चंडीगढ़, 26 अप्रैल: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई निर्णायक “गैंगस्टरों पर वार” मुहिम के 96वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 557 ठिकानों पर छापेमारी की।

यह अभियान पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें लगातार विशेष अभियान चला रही हैं। 96वें दिन पुलिस टीमों ने 7 हथियारों सहित 291 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान शुरू होने के बाद कुल गिरफ्तारियों की संख्या 24,280 हो गई है।

इसके अलावा 93 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 76 लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 8 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।

लोग एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त सूचना दे सकते हैं।

इस दौरान पुलिस ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” के 421वें दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए 95 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 6.8 किलोग्राम हेरोइन और 306 नशीली गोलियां/कैप्सूल बरामद किए गए।

इस तरह 421 दिनों में गिरफ्तार कुल नशा तस्करों की संख्या 60,898 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 29 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए भी प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button