
चंडीगढ़, 29 अप्रैल: पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री स. तरुणप्रीत सिंह सौंध ने लोक गायक और गीतकार पाली देतवालिया के युवा पुत्र मनजोत सिंह (35) के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
स. सौंध ने कहा कि गायक और गीतकार पाली देतवालिया लंबे समय से पंजाबी संस्कृति की सेवा कर रहे हैं और अपने शिक्षाप्रद गीतों के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स. पाली देतवालिया के युवा पुत्र के असमय निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।
स. सौंध ने कहा कि इस दुखद घड़ी में उनके पास ऐसे कोई शब्द नहीं हैं, जो परिवार के इस नुकसान की भरपाई कर सकें, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है।
कैबिनेट मंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।









