पंजाबराजनीति

मोहिंदर भगत द्वारा सैनिक स्कूल कपूरथला की इमारत की रेस्टोरेशन का काम जल्द शुरू करने के लिए अधिकारियों के साथ अहम बैठक

चंडीगढ़, 30 अप्रैल: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए तेजी से कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए पंजाब के रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आज पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ ऐतिहासिक सैनिक स्कूल कपूरथला की इमारत की रेस्टोरेशन का कार्य जल्द शुरू करने संबंधी एक अहम बैठक की। इस मौके पर रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सुमेर सिंह गुर्जर, निदेशक ब्रिगेडियर भूपिंदर सिंह ढिल्लों (सेवानिवृत्त) और ग्रुप कैप्टन व प्रिंसिपल, सैनिक स्कूल कपूरथला, आई. मनोज मेनन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा सैनिक स्कूल कपूरथला की इमारत की वर्तमान स्थिति, रेस्टोरेशन योजना और परियोजना की प्रगति संबंधी मंत्री को विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान स्कूल से जुड़े प्रशासनिक मुद्दों और बजट पर भी विशेष चर्चा की गई।

बैठक में मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐतिहासिक सैनिक स्कूल कपूरथला की इमारत की रेस्टोरेशन के कार्य की संपूर्ण योजना तुरंत तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि इस इमारत के लिए आवश्यक फंड की सूची बनाकर शीघ्र भेजी जाए। मंत्री ने स्पष्ट किया कि रेस्टोरेशन कार्य के लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने मंत्री को आश्वस्त किया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएंगे और आवश्यक कार्रवाई तुरंत शुरू की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button