कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने गांव रोड़ावाली में 51 लाख रुपये की लागत से बने खेल मैदान का उद्घाटन किया।

लंबी/श्री मुक्तसर साहिब, 4 मई— पंजाब सरकार द्वारा गांवों के सर्वांगीण विकास और युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य के तहत हल्का लंबी के गांव रोड़ावाली में करीब 51 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए खेल मैदान का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि लंबी हलके में 13.50 करोड़ रुपये की लागत से 39 खेल मैदान तैयार किए जा रहे हैं, जिनका उद्घाटन जल्द किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में गांवों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खेल मैदानों के विकास से युवाओं को नशों से दूर रखने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार द्वारा गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए बड़े स्तर पर काम किए जा रहे हैं और लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने गांववासियों से अपील की कि वे युवाओं को खेलों और स्वस्थ गतिविधियों से जोड़ने में सहयोग करें।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री द्वारा खिलाड़ियों को खेल किट भी वितरित की गईं और गांववासियों ने उनका धन्यवाद किया।
इस अवसर पर एसडीएम मलोट श्री पंकज कुमार, डिप्टी डायरेक्टर पशुपालन विभाग गुरदित्त सिंह, जिला खेल अधिकारी अनिंदरवीर कौर, बीडीपीओ राकेश बिश्नोई, गुरबाज सिंह पी.ए., गुरबाज सिंह वनवाला, खुशबीर सिंह जिला युवा प्रधान, करमबीर सिंह सन्नी लुहारा, काला सरपंच भीटीवाला, हरदीप सिंह सहणाखेड़ा, परमिंदर सिंह कुलार सदस्य ब्लॉक समिति, परमभागू, राज बहादुर सरपंच रोड़ावाली, अर्शदीप सिंह ढालीवाल, बलविंदर सिंह काकू सरपंच तरमाला, करण गिल तरमाला, मनदीप सिंह गिल तरमाला, हरदीप सिंह राजपाल, विनी बराड़, हरचरण बराड़ फत्ताखेड़ा, तेजा सिंह भीटीवाला, शिवराज सिंह मिठड़ी, बलबीर सिंह महणा, रशपाल सिंह चेयरमैन, जगसीर सिंह पंजावा, मीडिया सलाहकार मोहित सोनी सहित बड़ी संख्या में गांवों के पंच, सरपंच और ग्रामीण उपस्थित रहे।









