पंजाब

**गैंगस्टरों पर वार का 108वां दिन: पंजाब पुलिस ने 548 स्थानों पर की छापेमारी, 261 गिरफ्तार**

चंडीगढ़, 8 मई: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरों पर वार’ के 108वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित और मैप किए गए 548 ठिकानों पर छापेमारी की।

गौरतलब है कि ‘गैंगस्टरों पर वार’ पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरू की गई एक निर्णायक मुहिम है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।

उन्होंने बताया कि अभियान के 108वें दिन पुलिस टीमों ने पांच हथियारों सहित 261 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही मुहिम की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 27,621 हो गई है।

इसके अलावा 126 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 34 लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने चार भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गोपनीय रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों की सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी भी साझा की जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 433वें दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए आज 72 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 5.9 किलोग्राम हेरोइन, 10 किलोग्राम भुक्की, 292 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1000 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

इसके साथ ही पिछले 433 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 63,038 तक पहुंच गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 10 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए भी प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button