
चंडीगढ़, 13 मई: पंजाब के कैबिनेट मंत्री Harjot Singh Bains ने यहां म्यूनिसिपल भवन में स्थानीय सरकार विभाग का कार्यभार संभाल लिया है। उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं भाषाएं, तकनीकी शिक्षा तथा सूचना एवं लोक संपर्क विभागों की अगुवाई कर रहे युवा मंत्री का स्थानीय सरकार विभाग के प्रशासनिक सचिव श्री मनजीत सिंह बराड़, विशेष सचिव श्रीमती दीप्ति उप्पल और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
पदभार संभालने के बाद श्री बैंस ने पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal का उन पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।
उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चल रहे प्रोजेक्टों की समीक्षा करने के लिए बैठक बुलाई और उन्हें कचरा प्रबंधन, बुनियादी ढांचे के नवीनीकरण तथा नागरिक-केंद्रित सेवाएं प्रदान करने वाले प्रोजेक्टों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
श्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “हमारे शहरी केंद्र पंजाब के भविष्य की धुरी हैं। शिक्षा क्षेत्र की तरह स्थानीय सरकार विभाग में भी पूरी पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने को प्राथमिकता दी जाएगी।”









