
Hoshiarpur, 16 मई : पंजाब के जेल एवं प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री Dr. Ravjot Singh ने बीती रात नजदीकी गांव चक्क समाणा में बोरवेल से सुरक्षित निकाले गए बच्चे Gurkarn Singh की मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति जानने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बच्चे का इलाज कर रहे डॉक्टरों से बातचीत की और स्वयं भी बच्चे का चेकअप किया।
डॉ. रवजोत सिंह ने बच्चे को फल और खिलौने भेंट करते हुए उसके परिजनों से बातचीत की। परिवार ने बच्चे के स्वास्थ्य में लगातार हो रहे सुधार पर संतोष व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन का धन्यवाद किया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गुरकर्ण सिंह की हालत पहले से काफी बेहतर है और डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी निगरानी और इलाज कर रही है। उन्होंने बताया कि बच्चे को सुबह तरल पदार्थ भी दिए गए तथा उसकी सेहत तेजी से सुधर रही है।
डॉ. रवजोत सिंह ने इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में योगदान देने वाले जिला प्रशासन, Baba Deep Singh Sewa Dal, सिविल डिफेंस, मेडिकल टीमों तथा सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सभी टीमों की मेहनत, समर्पण और सामूहिक प्रयासों की बदौलत बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालना संभव हो सका।









