पंजाबराजनीति

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तख्त श्री पटना साहिब में माथा टेका।

पटना, 18 मई: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पवित्र जन्म स्थान और चरण स्पर्श प्राप्त धरती तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में नतमस्तक हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब ने बेअदबी के खिलाफ सबसे सख्त कानून बनाकर गुरु साहिबानों के सम्मान की रक्षा का रास्ता पूरे देश को दिखाया है।

पंजाब, पंजाबियों और समूची सिख संगत की चढ़दी कला, खुशहाली और भलाई के लिए अरदास करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पावन शब्द गुरु की पवित्रता और मर्यादा बनाए रखने हेतु पंजाब को बेअदबी विरोधी सख्त कानून बनाने का सौभाग्य प्रदान करने के लिए गुरु साहिब का धन्यवाद किया।

बेअदबी को करोड़ों लोगों की आस्था के खिलाफ अक्षम्य अपराध बताते हुए मुख्यमंत्री ने देशभर की सभी राज्य सरकारों से भी ऐसा ही सख्त कानून लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाब इस संबंध में हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने का दुस्साहस करने वाले किसी भी व्यक्ति को अपनी पूरी जिंदगी जेल में बितानी पड़ेगी। उन्होंने सख्त संदेश देते हुए कहा कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली किसी भी हरकत को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अपने एक्स हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज उन्हें दसवें पातशाह गुरु गोबिंद सिंह जी की पवित्र जन्मभूमि और चरण स्पर्श प्राप्त धरती तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में माथा टेकने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि उन्होंने गुरु साहिब के चरणों में नतमस्तक होकर पंजाब, पंजाबियों और समूची सिख संगत की खुशहाली, सेहत और सदा चढ़दी कला के लिए अरदास की। उन्होंने गुरु साहिब का दिल से धन्यवाद भी किया कि उन्होंने उन्हें बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने का अवसर देकर पवित्र शब्द गुरु की गरिमा बनाए रखने का सौभाग्य प्रदान किया। उन्होंने लिखा, “गुरु साहिब सब पर अपनी कृपा और आशीर्वाद बनाए रखें।”

माथा टेकने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, “मुझे साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पवित्र जन्म स्थान तख्त श्री हरिमंदिर जी (पटना साहिब) में माथा टेकने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गुरु साहिब की दिव्य हजूरी में नतमस्तक होकर मैंने पंजाब, पंजाबियों और दुनिया भर में बसे समूचे सिख समुदाय की खुशहाली, सेहत और सदा चढ़दी कला के लिए अरदास की।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल सिख ही नहीं, बल्कि हर इंसान को हमारे महान गुरुओं के आशीर्वाद वाली इस पवित्र धरती से शक्ति और प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की शिक्षाएं मानवता को सत्य, दया और वैश्विक भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मैंने अरदास की कि राज्य में आपसी एकता, अमन-शांति और भाईचारे की डोर दिन-प्रतिदिन और मजबूत हो तथा पंजाब हर क्षेत्र में देश की अगुवाई करता रहे।” उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने राज्य के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी लगन और प्रतिबद्धता से उनकी सेवा करने हेतु परमात्मा से आशीर्वाद मांगा।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “इस पवित्र धरती पर माथा टेकने के बाद मैं नई और विलक्षण ऊर्जा महसूस कर रहा हूं। इस यात्रा ने मुझे मिशनरी जोश के साथ पंजाब के लोगों की सेवा करने के लिए नए उत्साह और हौसले से भर दिया है।”

गुरु साहिब का दिल से धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब ने बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाकर पूरे देश को गुरु साहिबानों के सम्मान की रक्षा का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा, “गुरु साहिब ने हमें बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने की सेवा सौंपी है। पवित्र शब्द गुरु की गरिमा और सम्मान बनाए रखना हम सबका नैतिक कर्तव्य है।”

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि पंजाब सरकार श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की मर्यादा बनाए रखने और लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को सख्त सजा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि गुरु साहिब इसी तरह सभी पर अपनी अपार कृपा और आशीर्वाद बनाए रखेंगे तथा पंजाब को अधिक खुशहाली, शांति और रंगले पंजाब की दिशा में आगे बढ़ाएंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button