पंजाबराजनीति

दीपक सिंगला गलत काम करने के कारण नहीं, बल्कि भाजपा के खिलाफ काम करने के कारण गिरफ्तार हुए — केजरीवाल।

नई दिल्ली, 18 मई — आम आदमी पार्टी ने गोवा में अपने सह-प्रभारी दीपक सिंगला की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दीपक सिंगला को किसी गलत काम के कारण नहीं, बल्कि भाजपा के खिलाफ काम करने और भाजपा में शामिल होने से इनकार करने की वजह से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि दीपक सिंगला बहादुर हैं और देश के लिए लड़ रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने Sanjeev Arora का उल्लेख करते हुए कहा कि संजीव अरोड़ा बेहद बहादुर और देशभक्त हैं तथा पूरे पंजाब को उन पर गर्व है।

दूसरी ओर, ‘आप’ गोवा प्रभारी और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Atishi ने कहा कि देश में नीट परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है, पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं तथा रुपया डॉलर के मुकाबले गिरता जा रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री के पास केवल विपक्षी नेताओं पर झूठे मामले दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करवाने का काम रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार को ईडी ने दीपक सिंगला को इसलिए गिरफ्तार किया क्योंकि वह गोवा में भाजपा के खिलाफ संगठन तैयार कर रहे थे।

आतिशी ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा ने ईडी का इस्तेमाल तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ किया था। उन्होंने दावा किया कि चुनाव रणनीति कंपनी में काम करने वाले लोगों को जेल भेजा गया और चुनाव से पहले विपक्षी दल का डेटा हासिल करने की कोशिश की गई।

उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल के बाद भाजपा ने पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेताओं पर कार्रवाई शुरू की। आतिशी के मुताबिक, जो नेता भाजपा में शामिल हो गए, उनके खिलाफ कार्रवाई बंद हो गई, जबकि भाजपा में शामिल होने से इनकार करने वाले नेताओं को निशाना बनाया गया।

आतिशी ने आरोप लगाया कि अब भाजपा का अगला राजनीतिक निशाना गोवा है, क्योंकि वहां की जनता भाजपा सरकार से नाराज है और आगामी विधानसभा चुनावों में सत्ता परिवर्तन चाहती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर भाजपा ईडी के जरिए छापेमारी करवा रही है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि गोवा में केवल बड़े नेताओं ही नहीं, बल्कि आम कार्यकर्ताओं के घरों पर भी छापे डाले जा रहे हैं और इसका उद्देश्य चुनावी डेटा हासिल करना है।

अंत में आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा या ईडी से डरने वाली नहीं है और गोवा की जनता सब कुछ देख रही है।

‘आप’ के वरिष्ठ नेता Manish Sisodia ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को रोकने के लिए किया जा रहा है, लेकिन इससे देश की अर्थव्यवस्था और रुपये की गिरती स्थिति नहीं संभाली जा सकती।

वहीं Saurabh Bharadwaj ने एक्स पर कहा कि सोमवार को ईडी ने दीपक सिंगला के घर समेत दिल्ली और गोवा में कई स्थानों पर छापेमारी की और आम आदमी पार्टी के नेताओं को लगातार परेशान किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button