लाइफस्टाइल

क्या बदल रही है नई पीढ़ी? अनुराधा पौडवाल ने बताया क्यों आध्यात्मिकता की ओर बढ़ रहे युवा, कही दिल छू लेने वाली बात

मशहूर गायिका और पद्मश्री सम्मानित अनुराधा पौडवाल ने जयपुर में ‘गुप्त वृंदावन धाम’ द्वारा आयोजित कृष्ण भक्ति संगीत कार्यक्रम में अपनी मधुर प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान उन्होंने भक्ति संगीत और आध्यात्मिकता के प्रति युवाओं की बढ़ती रुचि को समाज के लिए सकारात्मक संकेत बताया।

मीडिया से बातचीत में अनुराधा पौडवाल ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी तेजी से आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित हो रही है और बड़ी संख्या में युवा भजन गायन से जुड़ रहे हैं। आज हम देख सकते हैं कि युवा भी आध्यात्मिकता से जुड़ रहे हैं। कई नए गायक भजन गा रहे हैं। यह बहुत अच्छी बात है। ईश्वर उन्हें सही दिशा दिखाते हैं। इतने सारे बच्चों को एक साथ देखकर मुझे बेहद खुशी होती है, क्योंकि यही संस्कार उन्हें भविष्य में मजबूत बनाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button