लाइफस्टाइल

न रगड़ने का झंझट, न घंटों की मेहनत! रसोई में रखी इन चीजों से मिनटों में चमकाएं लोहे की काली और जंग लगी कड़ाही

भारतीय रसोई में लोहे की कड़ाही में खाना बनाना न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि यह शरीर को नेचुरली आयरन भी देता है। पर इसका जितना इस्तेमाल किया जाता है, उतना ही सफाई के समय इसकी जिद्दी कालिख, ग्रीस और जंग परेशान करती है।

ऐसे में अगर आप लोहे की कड़ाही की सफाई ठीक से करना चाहती हैं तो यहां बताए गए टिप्स आपके काम आ सकते हैं।

फिटकरी का टुकड़ा

फिटकरी से कड़ाही की सफाई अच्छे से की जा सकती है, अगर इससे क्लीन करने का सही तरीका मालूम हो।

  • सबसे पहले कड़ाही को गैस पर रखकर उसमें एक कप पानी डालें।

  • अब फिटकरी के छोटे टुकड़े को पीस लेना है, जिससे लगभग एक चम्मच पाउडर निकल आए।

  • यह पाउडर उस गर्म पानी में डालकर मिला दें। इसमें 2 चम्मच डिटर्जेंट पाउडर डालकर मिलाते रहना है।

  • जब झाग बनने लगे तो इसे कड़ाही के किनारों तक चम्मच से लाते रहना है।

  • इसके बाद गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें और मिश्रण को कटोरी में अलग कर ले।

  • अब फिटकरी के पानी को स्क्रब में लगाकर हल्के हाथ से 5 मिनट तक रगड़ना है।

  • फिर सादे पानी से धो लें, आप पाएंगे कि जंग लगी कड़ाही और उसकी सारी गंदगी साफ हो गई है।

नींबू

लोहे के कड़ाही में जमा जिद्दी गंदगी हटाने के लिए नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • इसके लिए एक नींबू को काटकर एक हिस्सा लें।

  • उसे दाग वाली जगह पर अच्छे से रगड़ देना है।

  • फिर पूरी कड़ाही में उसे रगड़ने के बाद इसे सामान्य तरीके से धो लें।

  • यह तरीका कड़ाही की चिकनाई को क्लीन करने में मदद करेगा।

इमली और नींबू का पानी

ज्यादा गंदी कड़ाही को साफ करने के लिए इमली और अमचूर का लेप उपयोग में लाएं।

  • मिश्रण बनाने के लिए सबसे पहले 2-3 चम्मच इमली का पल्प लेना है।

  • उसे कम से कम डेढ़ गिलास में अच्छे से मिला दें।

  • जब पानी गाढ़ा हो जाए तब उसमें एक पूरा नींबू निचोड़ लेना है।

  • इस मिश्रण को कड़ाही में डालकर 24 घंटे के लिए रख दें। अगले दिन स्क्रब करने के बाद सामान्य तरीके से धो लेना है।

  • बता दें कि इस मिश्रण से लोहे की कड़ाही ही नहीं, तांबे और पीतल बर्तन भी साफ किए जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button