बावजूद नहीं चेता प्रशासन…. राहुल गांधी को काला झंडा दिखाने की कोशिश

Congress Black Flag Protest : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के यहां आनंद भवन से बाहर निकलते समय कुछ लोगों ने उन्हें कथित तौर पर काला झंडा दिखाने का प्रयास किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हालांकि यह प्रयास विफल कर दिया।
कांग्रेस के स्थानीय नेता इरशाद उल्ला ने यह जानकारी देते हुए बताया, “जब राहुल गांधी शाम को केपी ग्राउंड में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आनंद भवन से रवाना हो रहे थे तो कुछ लोगों ने उन्हें काला झंडा दिखाने का प्रयास किया, जिसे हम लोगों ने विफल कर दिया।”
उन्होंने इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और खुफिया एजेंसी पर गंभीर सवाल खड़े किए। इरशाद ने दावा किया कि पार्टी ने इस विरोध प्रदर्शन और काले झंडे की आशंका की सूचना पहले ही खुफिया विभाग को दे दी थी, इसके बावजूद प्रशासन ने कोई संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से पुलिस और प्रशासन की विफलता है।









