
भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रवीनीत सिंह बिट्टू ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी के एक कद्दावर नेता ने जंतर-मंतर पर पेट्रोल बम से हमला कर दहशत फैलाने की साजिश रची थी।बिट्टू ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि आप के इस वरिष्ठ नेता ने जंतर-मंतर पर बच्चों पर पेट्रोल बम फेंकने की जिम्मेदारी दी थी। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस और तत्कालीन अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने इस साजिश को नाकाम किया।
बिट्टू ने दावा किया कि साजिश नाकाम किए जाने के बाद पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर का अचानक तबादला कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल बम बरामद करने वाले अधिकारी का भी तुरंत तबादला कर दिया गया। बिट्टू ने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर इस मामले की जांच करवाई जाएगी।









