खेल

कोलंबो टेस्ट: पंत, जुरेल के अर्धशतकों की बदौलत भारत का स्कोर लंच तक छह विकेट पर 419 रन

ऋषभ पंत ने अपने नाबाद 63 रन की पारी के दौरान श्रीलंकाई तेज गेंदबाजों के खिलाफ शानदार लड़ाई पहले सत्र का मुख्य आकर्षण रही जिसके बाद भारत ने दूसरे और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन सोमवार को यहां छह विकेट पर 419 रन बनाए।

पंत और समान रूप से प्रभावशाली ध्रुव जुरेल (59) पांच विकेट पर 300 रन से आगे बढ़ने के बाद लंच तक बल्लेबाजी कर रहे थे और सातवें विकेट की जोड़ी ने अब तक 112 रन जोड़े हैं।

श्रीलंका को तुरंत सफलता मिली जब असिथा फर्नांडो ने पदार्पण कर रहे सरांश जैन को छह रन पर आउट कर दिया। भारत तब छह विकेट पर 307 रन बना चुका था और उसे मेजबान टीम से दूर जाने के लिए कुछ और रन की जरूरत थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button