खेल

इशान किशन को नहीं पता था मैं विकेट लेने वाला गेंदबाज हूं… वैभव सूर्यवंशी ने 3 ओवर में किया कमाल

वैभव सूर्यवंशी भले ही दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में अपनी टीम की एकमात्र पारी में बल्लेबाजी में कुछ खास योगदान नहीं दे पाए लेकिन उन्होंने गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए दो अहम विकेट चटकाए जिसकी मदद से पूर्वी क्षेत्र ने पूर्वोत्तर क्षेत्र को पारी और 210 रन से करारी शिकस्त दी। पूर्वी क्षेत्र की पहली और एकमात्र पारी में सभी की नजरें युवा बल्लेबाजी सनसनी सूर्यवंशी पर थीं, लेकिन बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने महज आठ रन बनाए। इसके बाद पूर्वी क्षेत्र ने 467 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

यह स्कोर मैच पर दबदबा बनाने के लिए पर्याप्त था, लेकिन पूर्वोत्तर क्षेत्र के बल्लेबाजों के विकेट जल्दी नहीं गिरने पर पूर्वी क्षेत्र के कप्तान इशान किशन ने बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज सूर्यवंशी को गेंद थमा दी। बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में सूर्यवंशी ने कहा, ”अगर आप किसी बल्लेबाज से पूछेंगे तो उसे गेंदबाजी करना भी पसंद होता है और गेंदबाज को बल्लेबाजी करना पसंद होता है। दोनों को एक-दूसरे की भूमिका निभाना काफी पसंद है।”’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button