अंतर्राष्ट्रीय
तिब्बत में बाढ़ के बाद लगभग 100 नेपाली नागरिक लापता, सरकार ने शुरू की तलाश

नेपाल-तिब्बत सीमा के निकट अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद तिब्बत में लगभग 100 नेपाली नागरिक लापता हैं। नेपाल के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लोक बहादुर छेत्री ने यह जानकारी दी।
छेत्री ने बताया कि बाढ़ से नेपाल के कई शहरों और गांवों में तबाही मची है तथा मरने वालों की संख्या 1,200 से अधिक हो गई है, जबकि 4,875 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। छेत्री ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि रासुवा जिले की भोटेकोशी नदी में बह गए कम से कम 19 शव भारत में बरामद किए गए हैं।









