अंतर्राष्ट्रीय

Iran US Tensions: ईरान का बड़ा ऑफर, अमेरिका नाकाबंदी हटाए तो 7 दिन में खुलेगा होर्मुज जलडमरूमध्य

Iran US Tensions: ईरान ने प्रस्ताव दिया है कि अगर अमेरिका अपनी नौसैनिक नाकाबंदी हटाता है, ईरानी तेल बिक्री पर लगे प्रतिबंधों में छूट देता है और लेबनान को शामिल करते हुए युद्धविराम का पालन करता है, तो वह सात दिनों में होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने तथा अपने परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत बहाल करने को तैयार है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर कल न्यूयॉर्क में हुई निजी बैठक में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने यह प्रस्ताव रखा। बैठक में शामिल एक व्यक्ति ने यह जानकारी दी। क्विंसी इंस्टीट्यूट थिंक टैंक के कार्यकारी उपाध्यक्ष त्रिता पारसी ने कहा कि अराघची ने सुझाव दिया कि जल्द समझौता अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले मददगार साबित हो सकता है।

पारसी इस बैठक में मौजूद थे। ईरान के संयुक्त राष्ट्र मिशन या अन्य ईरानी अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई। यह प्रस्ताव जून में हुए कथित समझौता ज्ञापन (एमओयू) से काफी मिलता-जुलता है, लेकिन इसमें समयसीमा को कम कर दिया गया है।

पहले हुए समझौते में 60 दिन की अंतरिम अवधि का प्रावधान था, लेकिन ईरान द्वारा जलडमरूमध्य में जहाजों पर फिर से हमले शुरू करने के बाद समझौता जल्द ही विफल हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button