अंतर्राष्ट्रीय

Myanmar Airstrike : बाजार के पास हवाई हमला, म्यांमा में 49 लोगों की मौत

Myanmar Airstrike : म्यांमा के पश्चिमी रखाइन प्रांत में एक बाजार के पास सेना के हवाई हमले में कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई और 58 अन्य घायल हो गए। यह हमला क्याउक्तॉ कस्बे में हुआ, जिस पर शक्तिशाली जातीय सशस्त्र समूह ‘अराकान आर्मी’ का नियंत्रण है।

अराकान आर्मी के अनुसार, सोमवार दोपहर एक लड़ाकू विमान ने स्थानीय बाजार के पास दो बम गिराए। इसकी चपेट में दुकानदार, खरीदारी करने आए लोग और पैदल राहगीर आए। घायलों में 22 की हालत गंभीर बताई गई है।

बचाव अधिकारी ने भी की हताहतों की पुष्टि

रखाइन में बचाव अभियान से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी वाई हुन आंग ने घटनास्थल के बचावकर्मियों के हवाले से मृतकों और घायलों की संख्या की पुष्टि की। उन्होंने इसे रखाइन में हुए सबसे भीषण हवाई हमलों में से एक बताया।

हमले की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। सेना ने तत्काल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। सोशल मीडिया पर साझा तस्वीरों और वीडियो में क्षतिग्रस्त वाहन, जलती इमारतें और एक पुल का टूटा हिस्सा दिखाई दे रहा है।

म्यांमा में फरवरी 2021 में सेना द्वारा आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार का तख्तापलट किए जाने के बाद से संघर्ष जारी है। रखाइन में सेना और अराकान आर्मी के बीच लड़ाई तेज होने के साथ व्यापार मार्गों पर प्रतिबंधों से खाद्य संकट भी गहरा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button