बिहारराज्य

जमुई में दुकान पर बैठे बुजुर्ग पर चली गोली: नशे में पिस्टल लहराते आया पड़ोसी, बिना किसी रंजिश के कर दिया लहूलुहान

खैरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भौंड़ गांव स्थित एक किराना दुकान के पास बैठे 75 वर्षीय नित्यानंद सिंह को उनके ही एक पड़ोसी ने गोली मार दी, जिससे वृद्ध बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते गांव में दहशत का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों की मदद से स्वजनों द्वारा उन्हें फौरन इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खैरा ले जाया गया। वहां से घायल वृद्ध को सदर अस्पताल लाया गया, जहां जांच में दोनों जांघों के बीच गोली फंसी होने की बात सामने आई। डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।

घायल वृद्ध ने गांव के ही रहने वाले पड़ोसी राजू सिंह पर शराब के नशे में गोली मारने का आरोप लगाया है। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद खैरा थानाध्यक्ष दल-बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे, जहां घायल का बयान दर्ज किया गया और मामले से संबंधित आवश्यक जानकारी ली गई।

WhatsApp Image 2026-10-19 at 7.39.34 PM

घायल वृद्ध ने बताया कि राजू सिंह दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है। वह हमेशा शराब के नशे में किसी के भी साथ गाली-गलौज और मारपीट किया करता है। घटना के वक्त वे घर से खाना खाकर बगल की किराना दुकान पर गए थे और वहीं पास में बैठे हुए थे।

तभी राजू सिंह शराब के नशे में वहां आया और हाथ में पिस्टल लेकर घुमाने लगा। जब तक वे कुछ समझ पाते, अचानक गोली चलने की आवाज हुई और गोली उनकी कमर के नीचे पिछले हिस्से में लग गई। गोली लगने से जब वे जमीन पर गिर गए, तो आरोपित राजू सिंह मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि उनके और राजू सिंह के बीच कभी किसी प्रकार का विवाद या झगड़ा नहीं हुआ था और न ही किसी अन्य व्यक्ति के साथ उनका कोई झगड़ा था।

इसके बावजूद उन्हें गोली मार दी गई। गोली क्यों मारी गई है, इसके बारे में वे कुछ नहीं जानते। वहीं, घटना के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है और आरोपित राजू सिंह की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button