बिहारराज्य

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; पटना-समस्तीपुर समेत कई जिलों के SP बदले, 49 नए DSP को मिली पोस्टिंग

 बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। गृह विभाग ने आईपीएस अधिकारी समेत कुल 57 पुलिस अफसरों का तबादला किया है।

इनमें इंस्पेक्टर से हाल ही में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) में प्रोन्नत हुए 49 पदाधिकारियों को भी नई पोस्टिंग दी गई है। विभाग ने गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

आईपीएस अधिकारी एवं बीसैप-16 के समादेष्टा अपराजित को पटना के विधि-व्यवस्था एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अभी तक पटना के विधि-व्यवस्था एसपी रहे मुकुल कुमार रंजन को समस्तीपुर का नया ग्रामीण एसपी बनाया गया है।

वहीं, पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे आलोक रंजन को भागलपुर के ग्रामीण एसपी की कुर्सी दी गई है। मधुबनी की एएसपी रहीं रश्मि को पटना के रेल एएसपी की जिम्मेदारी मिली है।

इसके अलावा अजय प्रसाद को सीआईडी (विशेष अपराध) का एएसपी, रोशन कुमार गुप्ता को औरंगाबाद का डीएसपी (साइबर अपराध), अंकुर कुमार को पटना का रेल डीएसपी और कंचन राज को सीआईडी (विशेष अपराध) का डीएसपी बनाया गया है।

डीएसपी में प्रोन्नत हुए 49 अफसरों को मिली नई पोस्टिंग:

गृह विभाग ने डीएसपी का कार्यकारी प्रभार मिलने के बाद 49 अफसरों की नई पोस्टिंग की है।

इसमें अरुण कुमार को मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, शालीग्राम कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, संजय कुमार सिंह को बीसपै-6 मुजफ्फरपुर, भवेश कुमार मंडल को ईओयू और जितेंद्र कुमार सिंह एवं विजय कुमार को बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में डीएसपी बनाया गया है।

वहीं, संतोष कुमार सिंह को बीसैप-16 पटना, वैजनाथ कुमार को बीसैप-12 सुपौल, विश्वरंजन सिंह, जयकांत साव और धनंजय कुमार को बिहार पुलिस मुख्यालय में डीएसपी बनाया गया है।

शशिभूषण चौधरी को मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, विमल कुमार को बीसैप-14, उमाशंकर राय बीसैप-7 कटिहार, अरविंद कुमार को सीआईडी विशेष अपराध, अजय कुमार को बिहार पुलिस मुख्यालय, अजीत कुमार को विशेष शाखा, मुकेश चंद्र कुमार को बीसैप-एक पटना, मोहन कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का डीएसपी बनाया गया है।

रविन्द्र कुमार को विशेष शाखा, विश्वनाथ भगत को सीआईडी विशेष अपराध, संजय कुमार गुप्ता को विशेष शाखा, अभय कुमार सिंह को बीसैप-17 बोधगया, रामशंकर सिंह को सीआईडी विशेष अपराध, दिलीप कुमार-2 को विशेष शाखा, रामविलास सिंह को निगरानी का डीएसपी बनाया गया है।

संगीता कुशवाहा को विशेष शाखा, किशोरी सहचरी को मद्यनिषेध एवं स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, सचिन्-द्र कुमार को डायल-112, सतीश कुमार सिंह को सीआईडी विशेष्ज्ञ अपराध का डीएसपी बनाया गया है।

जितेंद्र कुमार-एक को डायल-112, बीरेन्द्र प्रसाद यादव को बीसपै-12 सुपौल, वेदनाथ पाठक वैदिक को सीआईडी विशेष अपराध, कमल किशोर सिंह को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, ओमप्रकाश को केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती का डीएसपी बनाया गया है।

वहीं सीमा कुमारी को सीआईडी विशेष अपराध, धर्मेन्द्र कुमार को राजगीर पुलिस अकादमी, दिलीप कुमार को सीआईडी विशेष अपराध, राजेश्वर प्रसाद-2 को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, विजय कुमार सिंह को बीसैप-6 मुजफ्फरपुर, सौम्य प्रियदर्शी को निगरानी, अबरार अहमद खां को मद्यनिषेध एवं स्वापक नियंत्रण का नया डीएसपी बनाया गया है।

सुभाष वैद्यनाथन को सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय, नाथनगर, राकेश रंजन को बीसैप-7, कटिहार, संजय कुमार-एक को ईओयू, कुमारी वंदना को निगरानी, अजय कुमार सिंह को सीआईडी विशेष अपराध, निशिकांत निशि को मधुबनी मुख्यालय और अनिल कुमार सिन्हा को सीआईडी विशेष अपराध का नया डीएसपी बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button