UP में नीब करौरी बाबा के नाम पर बन रहा है नया आध्यात्मिक सर्किट, UPSTDC ने जारी किया पांच दिन का विशेष टूर पैकेज

उत्तर प्रदेश में संत नीब करौरी बाबा के भक्तों के लिए अच्छी खबर है. प्रदेश की सरकार महान संत नीब करौरी बाबा के भक्तों के लिए उनके नाम पर एक नया आध्यात्मिक सर्किट बना रही है. इस सर्किट के जरिए यूपी में बाबा से जुड़े सभी प्रमुख स्थानों को आपस में जोड़ा जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन करने में आसानी होगी. उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम (UPSTDC) ने बाबा के भक्तों के लिए विशेष टूर पैकेज की भी शुरुआत की है. इस कदम का मुख्य उद्देश्य बाबा की विरासत और उनके संदेश को देश और दुनिया भर के लोगों तक पहुंचाना है.
शुरू हुए 5 खास टूर पैकेज
उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम (UPSTDC) ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए पांच विशेष टूर पैकेज की शुरुआत की है. ये यात्रा पैकेज दिल्ली और लखनऊ से यूपी में नीब करौरी बाबा के धाम के लिए शुरू किए गए हैं. यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए इसमें 2 दिन, 3 दिन और 5 दिन की यात्रा के अलग-अलग विकल्प दिए गए हैं.
पर्यटन स्थलों का हो रहा विकास
बाबा से जुड़े धार्मिक स्थलों को और बेहतर बनाने के लिए सरकार बड़े स्तर पर काम कर रही है. इसके लिए फिरोजाबाद और फर्रुखाबाद में ₹12.93 करोड़ की लागत से विकास कार्य किए जा रहे हैं. इस बजट से पर्यटन स्थलों को संवारा जाएगा, जिससे वहां आने वाले पर्यटकों को अच्छी सुविधाएं मिल सकेंगी.
यहां से मिलेगी पूरी जानकारी
अगर आप इन खास टूर पैकेज के जरिए बाबा के धाम की यात्रा करना चाहते हैं, तो पर्यटन विभाग से सीधा संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए आप फोन नंबर +91 91490 99890 पर कॉल कर सकते हैं. इसके अलावा, UPSTDC की आधिकारिक वेबसाइट http://upstdc.co.in पर जाकर भी बुकिंग और यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है.









