उत्तर प्रदेशराज्य

UP Rojgar Mela: UP के इस जिले में 21 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, ₹15000 से लेकर ₹30000 तक मिलेगी मंथली सैलरी

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में रोजगार मेला लगने जा रहा है. नौकरी की तलाश कर रहे अमेठी के युवाओं के लिए यह एक शानदार मौका है. यह रोजगार मेला 21 सितंबर 2026 को राजकीय आईटीआई गौरीगंज (अमेठी) में सुबह 10 बजे लगेगा. इसका आयोजन उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन और राजकीय आईटीआई द्वारा किया जा रहा है.

इस रोजगार मेले में 20 से ज्यादा नामी कंपनियां शामिल होंगी, जो 2,000 से अधिक खाली पदों पर युवाओं की सीधी भर्ती करेंगी. इसमें 10वीं पास से लेकर बीटेक और ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई कर चुके युवा हिस्सा ले सकते हैं.

रोजगार मेले की जरूरी जानकारी

जानकारी विवरण
तारीख 21 सितंबर 2026
समय सुबह 10 बजे से
स्थान राजकीय आईटीआई, गौरीगंज, अमेठी
आयोजक राजकीय आईटीआई, कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय, अमेठी
कंपनियां 20 से अधिक
रिक्त पद 2,000 से अधिक
वेतन ₹15,000 से ₹30,000 प्रतिमाह
आयु सीमा 18 वर्ष से अधिक
योग्यता हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, बी.कॉम., बी.एससी., बीटेक, ITI, डिप्लोमा, होटल मैनेजमेंट आदि
रजिस्ट्रेशन रोजगार संगम पोर्टल/मोबाइल ऐप पर मुफ्त
हेल्पलाइन 155330
पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in

20 से ज्यादा बड़ी कंपनियां आएंगी

इस रोजगार मेले में देश की कई जानी-मानी और बड़ी कंपनियां शामिल हो रही हैं. इनमें यामाहा, एचडीएफसी बैंक, टाटा फिएट और ओम लॉजिस्टिक लिमिटेड जैसी 20 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां युवाओं को नौकरी देने के लिए आ रही हैं. इस मेले में कुल 2,000 से ज्यादा रिक्त पदों पर युवाओं को चुना जाएगा.

नौकरी के लिए क्या है योग्यता

इस रोजगार मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए. इसके साथ ही जिन उम्मीदवारों ने हाईस्कूल (10वीं) या इंटरमीडिएट (12वीं) पास किया है, वो इस रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा आईटीआई, किसी भी विषय में डिप्लोमा, ग्रेजुएशन (बीएससी, बीकॉम), बीटेक और होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी कर चुके युवा भी इस मेले में आकर अपने लिए बेहतर नौकरी ढूंढ सकते हैं.

हर महीने मिलेगी इनती सैलरी

जिन उम्मीदवारों को इस रोजगार मेले में नौकरी के लिए चुना जाएगा, उन्हें उनके पद और शैक्षिक योग्यता के अनुसार 15,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक हर महीने सैलरी मिलेगी.

घर बैठे ऐसे करें फ्री रजिस्ट्रेशन

अगर आप इस रोजगार मेले में शामिल होना चाहते हैं, तो आपको पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा. आप रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट http://rojgaarsangam.up.gov.in या इसके मोबाइल ऐप पर जाकर बिल्कुल फ्री में अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. मेले में जाते समय अपने सभी जरूरी दस्तावेज साथ जरूर लेकर जाएं. किसी भी तरह की जानकारी या मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 155330 पर कॉल कर सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button