उत्तर प्रदेशराज्य

UP Weather: यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम? IMD ने 21 सितंबर को लेकर जारी किया लेटेस्ट अपडेट

उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है. लगातार हो रही बारिश के बाद 21 सितंबर को यूपी में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार कल यूपी के किसी भी हिस्से में बारिश होने की संभावना नहीं है. पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अच्छी धूप निकलेगी, जिससे उमस भरी गर्मी बढ़ सकती है. इसके साथ ही IMD ने अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी की संभावना जताई है. हालांकि राहत की बता यह है कि मौसम विभाग ने यूपी के किसी भी हिस्से के लिए कोई चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया है.

पश्चिमी यूपी में मौसम रहेगा साफ

यूपी में बदलते मौसम के कारण कल 21 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी यूपी के पूरे संभाग में मौसम बिल्कुल शुष्क रहने वाला है.

पूर्वी यूपी में भी नहीं होगी बारिश

पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मौसम पूरी तरह से सूखा रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार इस संभाग में भी कल मौसम शुष्क होने के कारण बारिश होने की संभावना नहीं है. 

आने वाले दिनों में बढ़ेगी गर्मी

यूपी में बारिश की रफ्तार धमने के बाद तापमान का पारा चढ़ने लगा है. आने वाले दिनों में लोगों को थोड़ी उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन से चार दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button