उत्तर प्रदेशराज्य

UP Weather: यूपी में आज नहीं होगी बारिश? पश्चिम से लेकर पूर्व तक बदलेगा मौसम का मिजाज

 उत्तर प्रदेश में मानसून आज 21 सितंबर को पूरी तरह से बदल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, आज पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम एकदम साफ और शुष्क रहने वाला है. पश्चिमी और पूर्वी यूपी के किसी भी हिस्से में आज बारिश की कोई भी संभावना नहीं जताई गई है. इसके साथ ही IMD ने यूपी के किसी भी जिले में कोई भी चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया है.

पश्चिमी यूपी में खिली रहेगी धूप

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज चटक धूप निकलने के आसार है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी यूपी के पूरे संभाग में मौसम बिल्कुल शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान इलाके में बारिश या गरज-चमक का कोई भी अनुमान नहीं जताया गया है.

पूर्वी यूपी में मौसम रहेगा सूखा

पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 21 सितंबर को मौसम पूरी तरह से सूखा रहने वाला है. मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी यूपी के संभाग में भी आज मौसम शुष्क रहने वाला है. इस क्षेत्र में भी बारिश के लिए कोई खास चेतावनी जारी नहीं की गई है.

वाराणसी रहा सबसे गर्म शहर

IMD ने अपने लेटेस्ट अपडेट में बताया पिछले 24 घंटों में वाराणसी राज्य का सबसे अधिक तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस वाला जिला रहा है. वहीं, यूपी का सबसे ठंडा शहर नजीबाबाद रहा है, यहां सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रहा है.

यह भी पढ़ें: UP Weather: यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम? IMD ने 21 सितंबर को लेकर जारी किया लेटेस्ट अपडेट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button