पंजाबराज्य

एक्सईएन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

खेतों में फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली सप्लाई न मिलने से नाराज किसानों ने पावरकॉम के एक्सईएन कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने मांग की कि फसलों की सिंचाई के लिए उन्हें निर्धारित समय के अनुसार पर्याप्त और नियमित बिजली सप्लाई उपलब्ध करवाई जाए। प्रदर्शन के दौरान किसान जत्थेबंदियों के नेताओं जवाहर लाल खेडा गज्जू, जागर धमौली, गुरदेव सिंह जंडोली, जतिंदर सिंह राई माजरा, धन्ना सिंह, कशमीरा सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में किसानों को सिंचाई के लिए मुश्किल से तीन से चार घंटे बिजली मिल रही है। वह भी लगातार नहीं मिलती, बल्कि आधे-आधे घंटे के अंतराल पर बिजली बंद होने के कारण खेतों में सिंचाई का काम प्रभावित हो रहा है।

इससे किसानों को अपनी फसलों को लेकर चिंता बनी हुई है। किसान नेताओं ने कहा कि पिछली अकाली-भाजपा सरकार के समय किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए करीब आठ घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जाती थी। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से पहले और बाद में किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध करवाने के दावे किए गए थे, लेकिन वर्तमान में स्थिति इसके विपरीत बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button