लाइफस्टाइल

एयर फ्रायर में बिना तेल के बनाएं ब्रेड पकोड़ा, एकदम क्रिस्पी और टेस्टी बनेगा, नोट कर लें रेसिपी

आजकल सेहत का ध्यान रखते हुए लोग एयर फ्रायर का इस्तेमाल करने लगे हैं। एयर फ्रायर में चीजें बिना चिपके, बिना तेल के और एकदम क्रिस्पी बनती हैं। एयर फ्रायर में आप ब्रेड पकोड़े भी बनाकर खा सकते हैं। इसके लिए आपको नॉर्मल ब्रेड पकोड़े जैसी सारी तैयारी करनी हैं। हां बस बेसन का जो घोल बनाएंगे उसे हल्का गाढ़ा रखें। आसानी से 10 मिनट में बिना तेल वाला एकदम क्रिस्पी ब्रेड पकोड़ा बनकर तैयार हो जाएगा। खाने वालों को यकीन नहीं होगा कि ये ब्रेड पकोड़ा एयर फ्रायर में बनाया गया है। आइये जानते हैं एयर फ्रायर में ब्रेड पकोड़ा बनाने का तरीका।

पहला स्टेप- सबसे पहले ब्रेड पकोड़ा के लिए आलू की स्टफिंग तैयार कर लें। 2 आलू उबालकर उसे छीलकर मैश कर लें। अब पकोड़ा का मसाला तैयार करें। इसके लिए बाउल में लाल मिर्च पाउडर, आमचूर पाउडर, गरम मसाला पाउडर, बारीक कटा हरा धनिया, क्रश किया साबुत धनिया के बीज, जीरा पाउडर, नमक और बारीक कटी हरी मिर्च मिलाएं। एक अच्छा मसाला तैयार है।

दूसरा स्टेप- अब ब्रेड की स्लाइस लें और उस पर एक तरफ हरी चटनी लगा दें। अब तैयार आलू की स्टफिंग भर दें और ऊपर से एक और ब्रेड चिपका दें। पकोड़े के लिए बेसन की स्टफिंग तैयार करें। इसके लिए एक बाउल में बेसन डालें और बेसन में थोड़ा नमक, लाल मिर्च पाउडर और क्रश की गई अजवाइन डाल दें। घोल को हल्का गाढ़ा ही रखें जिससे बेसन ब्रेड पर अच्छी तरह से लग जाए।

तीसरा स्टेप- अब तैयार आलू वाली ब्रेड को बेसन में दोनों तरफ से अच्छी तरह डिप करें और इसे एयर फ्रायर वाली ट्रे में रख दें। एयर फ्रायर को 5 मिनट के लिए प्रीहीट कर लें। अब एक तरफ से 10 मिनट के लिए 160 डिग्री पर पकोड़े को सेंक लें। अब ब्रेड पकोड़े को पलट दें और जरा सा तेल लगाकर दूसरी तरफ से भी सेंक लें।

चौथा स्टेप- एकदम स्वादिष्ट और क्रिस्पी बेसन में लिपटा हुआ ब्रेड पकोड़ा तैयार है। इस ब्रेड पकोड़ा को खाने में आपको बिल्कुल भी ऑयली फील नहीं होगा। आप इसे वेल लॉस के दौरान भी खा सकते हैं। बाजार में तेल में डूबे ब्रेड पकोड़े से ये कहीं ज्यादा हेल्दी और टेस्टी बनता है। आप पसंदीदा चटनी के साथ इन्हें सर्व करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button