लाइफस्टाइल

कभी बारिश, कभी तेज धूप… बदलते मौसम में ये छोटी गलतियां पड़ सकती हैं सेहत पर भारी

बारिश का मौसम राहत तो देता है, लेकिन अपने साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं भी लेकर आता है। कभी तेज बारिश, तो कभी चिलचिलाती धूप और उमस… मौसम का यह लगातार बदलता मिजाज शरीर की इम्युनिटी पर असर डालता है। ऐसे मौसम में वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम, खांसी, डेंगू, मलेरिया और पेट से जुड़ी परेशानियां तेजी से बढ़ने लगती हैं। इसलिए इस समय थोड़ी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है।

मानसून के दौरान बाहर का खुला और तला-भुना खाना खाने से बचें। हमेशा ताजा और घर का बना भोजन करें। भरपूर मात्रा में पानी पिएं, लेकिन साफ और उबला या फिल्टर किया हुआ पानी ही इस्तेमाल करें। मौसमी फल और हरी सब्जियां शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करती हैं।

भरपूर नींद लें, रोज हल्की एक्सरसाइज या योग करें और विटामिन-सी से भरपूर चीजें जैसे नींबू, आंवला और संतरा अपनी डाइट में शामिल करें। अगर बुखार, लगातार खांसी, सांस लेने में तकलीफ या तेज कमजोरी महसूस हो तो बिना देरी किए डॉक्टर से सलाह लें। खुद से दवा लेने से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button