लाइफस्टाइल

गर्मी का इलाज घर में ही… दादी-नानी के देसी नुस्खे जो सिरदर्द और पेट दर्द से दिलाएंगे राहत

भारत में गर्मियों का मौसम अपने साथ कई तरह की सेहत संबंधी समस्याएं लेकर आता है। तेज धूप, गर्म हवा और डिहाइड्रेशन के कारण लोगों को लू लगना, सिरदर्द, पेट दर्द और कमजोरी जैसी दिक्कतें आम हो जाती हैं। ऐसे में लोग तुरंत दवाओं पर निर्भर हो जाते हैं, लेकिन पुराने समय से चले आ रहे दादी-नानी के नुस्खे आज भी बेहद कारगर माने जाते हैं।

लू लगने की समस्या गर्मियों में सबसे ज्यादा देखी जाती है। इससे बचने के लिए छाछ (मट्ठा) सबसे आसान और असरदार उपाय माना जाता है। इसमें थोड़ा नमक और भुना हुआ जीरा मिलाकर पीने से शरीर ठंडा रहता है। इसके अलावा कच्चे प्याज का सेवन भी लू से बचाव में मदद करता है।

गर्मी में सिरदर्द की समस्या अक्सर डिहाइड्रेशन की वजह से होती है। ऐसे में पुदीना की चाय या पुदीना पानी राहत दे सकता है। नारियल पानी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करता है और सिरदर्द को कम करने में मदद करता है। यह शरीर को अंदर से ठंडक भी देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button