
एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के बाद अपनी पत्नी और तीन बेटियों की कथित तौर पर सीमेंट के ब्लॉक से पीटकर हत्या कर दी और फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार को करधनी थाना क्षेत्र के गोविंद वाटिका में हुई और ऐसा संदेह है कि चारों पर उस समय हमला किया गया जब वे सो रहे थे।
मृतकों की पहचान गीता झा और उनकी बेटियों नंदिनी, राधिका और गौरी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उनके शव अलग-अलग कमरों में मिले हैं और उनके सिर और चेहरे पर चोट के निशान हैं।
पुलिस को संदेह है कि हत्या के पीछे गीता के पति राहुल झा का हाथ है और उसने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
उन्होंने कहा, ”घर से हत्याओं में इस्तेमाल किए जाने का संदेह है और सीमेंट का ठोस ब्लॉक बरामद किया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त (जयपुर पश्चिम) शिव कुमार भारद्वाज ने बताया कि महिला की उम्र करीब 40 साल है जबकि लड़कियों की उम्र 15 से 22 साल है।
पुलिस को स्थानीय लोगों से घटना की सूचना मिली, जिसके बाद करधनी पुलिस स्टेशन और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीमें मौके पर पहुंचीं।
भदवाज ने कहा, ‘प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हो सकता है कि चारों पर उस समय हमला किया गया हो जब वे रात में सो रहे थे।
आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। अधिकारी ने बताया कि उसका फोन नंबर बंद है और उसका पता लगाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।









