बिहारराज्य

थाने के गेट पर ही बन गई गन-गोली वाले गाने पर रील, सीतामढ़ी पुलिस की चौकसी पर उठे सवाल

जिस थाने के जिम्मे कानून-व्यवस्था की निगरानी है, उसी थाने के मुख्य गेट के सामने पहुंचकर एक लड़की खुलेआम गन और गोली वाले गोली पर रील बनाती रही। गाने के बोल थे- अपनी रानी को खूंखार बना, छोड़ भरोसा लड़कों पे, मुझे भी लाकर गन दे दें चलाऊंगी गोली सड़कों पे….।

इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस की सतर्कता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, प्रसारित वीडियो में हथियार के वास्तविक इस्तेमाल या किसी आपराधिक गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लड़की अंगुलियों से फायरिंग का अभिनय करती दिख रही है।

कुछ देर बाद पेज दिखना बंद 

शहर के मेहसौल थाना के मुख्य गेट के सामने बनाए गए इस वीडियो को इंस्टाग्राम के ‘ड्रीम इंस्टा क्वीन 00’ नाम के पेज पर अपलोड किया गया है। वीडियो तेजी से प्रसारित हुआ। हालांकि मामला सामने आने के कुछ देर बाद यह पेज दिखना बंद हो गया।

बताया जाता है कि रील बनाने के दौरान थाने में कुछ पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे, जिसमें कुछ तमाशबीन तो कुछ बेपरवाह रहे। किसी ने लड़की को रोकने-टोकने की जहमत नहीं उठाई।

हिंदी और भोजपुरी गानों पर रील बनाकर करती है पोस्ट

उक्त लड़की रील क्रिएटर बताई जा रही है जो फेसबुक इंस्टाग्राम आदि पर हिंदी और भोजपुरी गानों पर रील बनाकर पोस्ट करती रहती हैं जिसे उसके फालोअर्स लाइक कमेंट व शेयर करते हैं।

इस वीडियो को भी कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि थाने के गेट के सामने रील बनाए जाने पर पुलिस ने उक्त लड़की को क्यों नहीं रोका। थाने के मुख्य गेट के सामने इस तरह का वीडियो बनाया जाना पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button