मनोरंजन

मैं नहीं जा रही, कभी नहीं करूंगी… करोड़ों की डील भी नहीं डिगा पाई मल्लिका शेरावत का फैसला, Bigg Boss 20 को किया रिजेक्ट

हर साल की तरह इस बार भी सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 20 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। शो में कौन-कौन से चेहरे नजर आएंगे, इसे लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के बिग बॉस में शामिल होने की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, अब खुद मल्लिका ने इन चर्चाओं पर फुल स्टॉप लगा दिया है।

हाल ही में मल्लिका शेरावत को यूट्यूबर अभिषेक मल्हान के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान पैपराजी ने उनसे सीधे पूछ लिया कि क्या वह बिग बॉस 20 का हिस्सा बनने वाली हैं या फ्यूचर में इस शो में जाने के बारे में सोचेंगी। मल्लिका ने बिना किसी घुमाव-फिराव के जवाब दिया, “नहीं, मैं तो नहीं जाऊंगी।” उनके इस जवाब से साफ हो गया कि फिलहाल उनका बिग बॉस के घर में जाने का कोई इरादा नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button