मनोरंजन

स्वरा भास्कर के बयान पर बवाल, आगरा में फूटा गुस्सा; पोस्टर जलाए, ‘जुबान काटने’ पर इनाम का ऐलान

फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गई हैं। फिल्म ‘पद्मावत’ में जौहर के चित्रण पर उनकी टिप्पणी के बाद विरोध तेज हो गया है। आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने अभिनेत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान स्वरा के पोस्टर जलाए गए और प्रदर्शनकारियों ने उन्हें पैरों तले भी रौंदा।

प्रदर्शन की अगुवाई योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने की। उन्होंने स्वरा भास्कर के उस बयान पर आपत्ति जताई, जिसमें अभिनेत्री ने रानी पद्मावती और जौहर करने वाली महिलाओं के संदर्भ में सवाल उठाए थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जौहर को समझने के लिए उस समय की ऐतिहासिक परिस्थितियों और राजपूत महिलाओं के बलिदान को ध्यान में रखना जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button