केअर स्टार्मर का बड़ा फैसला, सांसद पद से भी देंगे इस्तीफा; जानिए क्या है वजह

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने आज लंदन से सांसद पद से इस्तीफा देने की योजना की घोषणा की और कहा कि वह अब ”अंतरराष्ट्रीय मामलों” पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। स्टार्मर ने पिछले महीने लेबर पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद एंडी बर्नहम ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट में प्रधानमंत्री का पद संभाला था।
स्टार्मर ने पहले संकेत दिया था कि वह सांसद बने रहेंगे और हाउस ऑफ कॉमन्स में बैठकर सरकार का समर्थन करेंगे। पूर्व वकील स्टार्मर (63) ने संसद के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद उसके दोबारा शुरू होने के दिन सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि उन्होंने लेबर पार्टी की सक्रिय राजनीति से हटने का फैसला किया है। उनके इस्तीफे से लंदन की होलबोर्न और सेंट पैनक्रास सीट पर उपचुनाव होगा। स्टार्मर ने कहा कि गर्मियों के दौरान मुझे अपने भविष्य पर विचार करने का समय मिला।









