अपराध

खेत से बरामद हुई मायके आई स्नेहा की लाश, पास में रोती मिली 1.5 साल की बच्ची; पुलिस ने प्रेमी और पति को किया अरेस्ट

कर्नाटक में आज (शनिवार को) सुबह रायचूर जिले के सिंधनूर तालुक में RH नंबर 5 कैंप के पास खेत में एक महिला का शव मिला है। शक है कि यह हत्या का मामला हो सकता है। इस मामले में पुलिस ने मृतक स्नेहा के कथित प्रेमी शुभम और स्नेहा के पति अमित को कस्टडी में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

3 साल पहले हुई थी स्नेहा की शादी

मृतक महिला की पहचान 26 साल की स्नेहा अमित के तौर पर हुई है। उसने करीब 3 साल पहले अमित नाम के व्यक्ति से शादी की थी और बताया जाता है कि उसकी डेढ़ साल की बेटी मेघना भी थी। पता चला है कि स्नेहा पिछले कुछ दिनों से RH नंबर 5 कैंप में अपने मायके में रह रही थीं।

खेत में लावारिस पड़ा मिला स्नेहा का शव

शनिवार सुबह खेत में स्नेहा का शव मिला, जिसके सिर पर गंभीर चोटें थीं। इसलिए शक है कि यह स्वाभाविक मौत नहीं, बल्कि हत्या है। इस मामले पर डिप्टी एसपी जी. चंद्रशेखर और CPI विनायक ने घटनास्थल का दौरा किया और इलाके का मुआयना किया। पुलिस ने मौत की वजह और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

शव के पास रोती मिली डेढ़ साल की बच्ची

घटनास्थल पर एक दिल दहला देने वाला नजारा देखने को मिला, जहां मृतक महिला की डेढ़ साल की बच्ची अपनी मां के शव के पास पड़ी रो रही थी। परिवार के लोगों ने किसी तरह बच्ची को वहां से हटाया। इस मामले की जांच के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है।

दावणगेरे में भी हो चुकी है सनसनीखेज वारदात

इससे पहले हाल में कर्नाटक के दावणगेरे जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई थी। यहां के पमेनाहल्ली गांव में एक वारदात हुई है, जहां एक पत्नी ने कथित रूप से अपने लवर के साथ मिलकर पति का हत्या को अंजाम दिया था। आरोप लगा था पति को पत्नी के अवैध संबंध के बारे में पता चल गया था। जानकारी के मुताबिक, पति की हत्या के बाद दोनों ने मिलकर उसकी बॉडी को तुंगभद्रा नदी में फेंक दिया था। बाद में पुलिस ने रघु की हत्याकांड मामले में उसकी पत्नी श्रुति और उसके प्रेमी उबेदुल्लाह को गिरफ्तार कर लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button