हरियाणा

दादरी में 15 दिनों से जारी जनहित का धरना समाप्त: विधायक सुनील सांगवान व उमेद पातुवास के आश्वासन के बाद लिया गया सर्वसम्मत निर्णय

चरखी दादरी जिले में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर पिछले 15 दिनों से चल रहा धरना आखिरकार वीरवार को समाप्त हो गया। चरखी दादरी के विधायक सुनील सांगवान और बाढड़ा के विधायक उमेद पातुवास ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से संवाद किया तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ हुई बैठक और समाधान के बारे में विस्तार से अवगत कराया, जिसके बाद धरना कमेटी ने सर्वसम्मति से धरना समाप्त करने की घोषणा की।

धरना स्थल पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए दादरी विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि धरना समिति की मांगों को लेकर हम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले थे। मुख्यमंत्री ने हमारी बातों को गंभीरता से सुना और कुछ प्रमुख मांगों को तुरंत स्वीकार करते हुए शेष मांगों को भी शीघ्रता से पूरा करने का ठोस आश्वासन दिया है। हमने समिति के सदस्यों से आग्रह किया था कि सरकार को अपने वादे पूरे करने का समय दिया जाना चाहिए। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना लोकतंत्र की खूबसूरती है और सरकार जनता की आवाज़ सुनने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button