राष्ट्रीय
नरेला में जिम के बाहर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

उत्तर दिल्ली के नरेला इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक जिम के बाहर अज्ञात हमलावरों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह करीब सात बजे हुई। मृतक की पहचान प्रमोद के रूप में हुई है। वह जिम के बाहर मौजूद था, तभी हमलावरों ने उस पर गोलीबारी कर दी। गंभीर रूप से घायल प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई।









