राष्ट्रीय
बिहार के लखीसराय में मंदिर के पास मची भगदड़, 7 की मौत, 14 घायल

बिहार के लखीसराय जिले में अशोक धाम मंदिर के पास सोमवार को मची भगदड़ में सात लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए।
यह घटना मंदिर से कुछ ही पैदल दूरी पर स्थित अशोक धाम हाल्ट रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण हुई। तीर्थयात्री श्रावण के पवित्र महीने में भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए वहां एकत्र हुए थे।
लखीसराय के जिलााधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि लखीसराय में अशोक धाम हाल्ट रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह मची भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए।









