अपराध

रोहतक में भीषण सड़क हादसा: NH-152D पर कार-ट्रक टक्कर में 3 की मौत

रोहतक में राष्ट्रीय राजमार्ग-152डी पर खैरड़ी मोड़ के समीप गुरुवार तड़के करीब सुबह 5:00 से 5:30 बजे के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टाटा पंच कार (नंबर HR 35W 6112) अंबाला की ओर से नारनौल जा रही थी। इसी दौरान कार चालक ने आगे चल रहे ट्रक (नंबर HP 72D 9773) के पीछे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

मृतकों में मनोज कुमार जैन, पुत्र सुभाष चंद्र जैन, निवासी रामकरण दास कॉलोनी, नारनौल की पहचान हो चुकी है, जबकि अन्य दो मृतकों की पहचान एवं आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button