
सुप्रीम कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के उस सर्कुलर पर शुक्रवार को कड़ा रुख अपनाया, जिसमें सभी राज्य बार काउंसिलों को एनएएलएसएआर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के 2026 बैच के किसी भी स्नातक को वकील के रूप में नामांकित नहीं करने का निर्देश दिया गया था। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि बीसीआई का इस मामले में कोई लेना-देना नहीं है क्योंकि यह उनके और छात्रों के बीच का संवाद है।
उन्होंने कहा, ‘उन्हें (छात्रों को) विरोध करने का अधिकार है। न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी मोहना की पीठ की अध्यक्षता कर रहे सीजेआई ने कहा, ”उन्हें कौन रोक सकता है।उन्होंने कहा, ‘यह मेरे और छात्रों के बीच का संवाद है। वे (बीसीआई) हस्तक्षेप करने वाले कौन होते हैं।
बीसीआई के परिपत्र को चुनौती देने वाली याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने के लिए उल्लेख किए जाने के बाद यह टिप्पणी की गई।









